बागेश्वर, जून 17 -- कपकोट। कपकोट में भारतीय जनता पार्टी शिखर मंडल के तत्वावधान में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वच्छता एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश देते हुए सभी ने स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ भारत के निर्माण हेतु निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। पीएम के स्वच्छ भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का एक सार्थक प्रयास रहा। इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, मंडल अध्यक्ष हरीश कोरंगा, जिला युवा मोर्चा महामंत्री हरीश मेहरा, ईओ बलवंत रावत, सभासद गजेंद्र कपकोटी, प्रमोद पांडेय, भुवन गड़िया, चंद्र सिंह कपकोटी आदि मौजूद ...