पाकुड़, मई 3 -- पाकुड़िया। थाना क्षेत्र के रामघाटी गांव में बीती मध्य रात्रि चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए मनोज भगत के घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज भगत अपने पूरे परिवार के साथ अमड़ापाड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे और घर पूरी तरह खाली था। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर के दक्षिण दिशा में स्थित खिड़की को कटर मशीन या धारदार हथियार से काटकर अंदर प्रवेश किया और फिर आलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब मनोज भगत के भाइयों ने घर की स्थिति देखी तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत फोन कर मनोज भगत को घटना की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- एपीएचसी के रिटायर्ड कर्मी के घर लाखों की चोरीपुलिस जांच सूचना मि...