नैनीताल, मार्च 15 -- भवाली। रामगढ़ ब्लॉक के भियालगांव में सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चंद्र जीतू के नेतृत्व में रविवार को समाज सुधारक कांशीराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि वे भारत के महान दलित नेता, समाज सुधारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक थे। उन्होंने दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को संगठित कर बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य किया। कहा कि कांशीराम ने बहुजनों की सत्ता में भागीदारी को अपना मुख्य लक्ष्य बनाया और समाज में आत्मसम्मान व सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान चंदू लता, क्षेत्र पंचायत सदस्य तुलसी देवी, हरीश, रमेश चन्द्र, संतोष कुमार, सुरेश चन्द्र, सुशीला देवी आदि मौजूद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.