जहानाबाद, नवम्बर 23 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ में आपसी रंजिश में फिर से पड़ोसी के बीच रविवार को मारपीट हुई। मारपीट की घटना को लेकर प्रतिमा कुमारी ने नगर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है। सूचक ने बताया है कि वह दुकान चलती है बीते दिन उनके पति के साथ पड़ोसी के द्वारा मारपीट किया गया। महिला का आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोग बेवजह आरोप लगाकर गाली गलौज एवं मारपीट किया। बताते चलें कि रामगढ़ मोहल्ले में दो दिन पूर्व भी दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। रविवार को एक बार फिर से विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना हुई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.