चंदौली, दिसम्बर 29 -- चहनियां। क्षेत्र रामगढ़ के उत्तरी छोर पर 250 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। इससे गांव के आधे से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। पूर्व सैनिक सुभाष सिंह की पहल पर विद्युत निगम ट्रांसफॉर्मर लगाया है। सुभाष ने बताया कि ग्रामवासियों के साथ मिलकर विभागीय अधिकारियों से कई बार समस्या को लेकर बात की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय ने सकारात्मक पहल कर ट्रांसफॉर्मर लगवा दिया। रामअवतार पाण्डेय, गुद्दर सिंह, गोपाल पाण्डेय , मिंकू पाण्डेय, पप्पू पाण्डेय, पूर्व प्रधान सीताराम यादव, अरुण यादव फौजी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.