रामगढ़ महिला कॉलेज में इलेक्शन कमिशन की ओर से वोटर एनरोलमेंट ड्राइव का आयोजन
रामगढ़, अगस्त 19 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ महिला कॉलेज में भारत सरकार के इलेक्शन कमिशन की ओर से एक विशेष वोटर एनरोलमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें वैसे छात्राएं जिनकी उम्र एक अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी हो रही है या हो चुकी है उनका नाम इलेक्शन कमिशन की ओर से सम्मिलित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ रत्ना पांडे ने इस कार्य के लिए सभी कर्मियों को धन्यवाद दिया और इच्छा व्यक्त की कि भविष्य में एक या दो बार इसी तरह का आयोजन किया जाए ताकि छूटे हुए छात्राएं अपना नाम दर्ज करा सकें। इलेक्शन कमिशन से उपस्थित कर्मचारी रूपेश उपाध्याय व अनुज कुमार ने आश्वासन दिया कि जब भी जरूरत होगी वो दोनों कॉलेजो में उपस्थित हो कर छूटे हुए छात्राओं का नाम दर्ज कराएंगे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.