दुमका, जनवरी 22 -- रामगढ़, प्रतिनिधि।प्रखंड के कांजवे पंचायत के मोहनपुर मैदान में बुधवार को आपनार आतो कामी कार्यक्रम का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जामा विधानसभा के विधायक डॉ लुईस मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत विधायक डॉ लुईस मरांडी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि आपनार आतो कामी कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, श्रमिकों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन पर रोक लगेगी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ कमलेंद्र कुमार सिन्हा, कांजवे पंचायत के मुखिया चार्लेस बेसरा एवं प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.