पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए बुधवार को रामगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी ओमप्रकाश साह ने कहा कि सुरक्षा के ख्याल रखते हुए जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए डीजे साउंड पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन करने को कहा। साथ ही निर्धारित मार्गों से ही जुलूस निकालने का निर्देश दिया| मंच का संचालन उलडंडा पंचायत के मुखिया पति महेंद्र सोनी ने किया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न रामनवमी अखाड़ा समितियों के पदाधिकारी शामिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.