नैनीताल, फरवरी 25 -- भवाली, संवाददाता। पहाड़ों की शांत वादियों में इन दिनों गुलदार की धमक ने दहशत का माहौल बना दिया है। इसका असर स्कूलों में भी देखने को मिल रहा है। रामगढ़ ब्लॉक के उमागढ़ उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के आसपास बीते दिनों तीन गुलदार देखे जाने के बाद बुधवार को एहतियातन स्कूल में समय से पहले छुट्टी करनी पड़ी। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे ने बताया, कि बीते दिनों से स्कूल के आसपास गुलदार की आवाजाही की जानकारी मिल रही थी। बुधवार को अभिभावकों के लगातार फोन आने लगे, कि क्षेत्र में तीन गुलदार एक साथ देखे गए हैं और वे सड़क के किनारे घूम रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दूरदराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को दोपहर बाद ही अभिभावकों को बुलाकर सुरक्षित घर भेज दिया गया। हालांकि आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों की ...