रामग्राम में दस गुना बड़े दायरे में होगी दूसरे चरण की खुदाई
महाराजगंज, अक्टूबर 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भगवान बुद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण स्थल रामग्राम के पुरातात्विक रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए दूसरे चरण के उत्खनन का दायरा दस गुना बड़ा होगा। पहले चरण में जहां महज 0.01 हेक्टेयर में ही ट्रायल ट्रेंच के जरिए पड़ताल की गई थी, वहीं इस बार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण 0.25 हेक्टेयर के व्यापक क्षेत्र में वैज्ञानिक उत्खनन कराएगा। इसके लिए एएसआई की टीम ने स्थानीय वन व पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। उत्खनन कार्य इसी वर्ष नवंबर या दिसंबर माह में शुरू होगा।
प्रारंभिक सर्वेक्षण के आधार पर एएसआई द्वारा इस साल जुलाई व अगस्त माह में किए गए प्राथमिक सर्वेक्षण के आधार पर कन्हैया बाबा स्थान के मुख्य टीले पर 50 गुणे 50 मीटर का क्षेत्र चिन्हित किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.