नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Professor Ram Gopal Yadav net worth: समाजवादी पार्टी प्रोफेसर रामगोपाल यादव को छठवीं बार राज्यसभा भेजने की तैयारी में है। बुधवार को उन्होंने अपना नामांकन कराया। इस मौके पर उन्होंने अपना हलफनामा भी दिया। जिसके मुताबिक उनके पास 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वहीं प्रोफेसर साहब विदेश असलहों के भी शौकीन हैं उनके पास अमेरिका और जर्मनी में बनी रिवॉल्वर है। समाजवादी पार्टी का 'थिंक टैंक' माने जाने वाले और असलहों के शौकीन प्रोफेसर राम गोपाल यादव, छठवीं बार राज्यसभा जाने को तैयार हैं। 25 नवंबर को उनका पांचवां कार्यकाल खत्म हो रहा है। इससे पहले उन्होंने बुधवार को राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई, प्रो. राम गोपाल यादव 1992 से लगातार सांसद हैं। पांच बार राज्यसभा के अलावा वह एक बार...