रामगोपाल का अल्टीमेटम-पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी न संभले तो हटा देंगे
इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- देवी-देवताओं पर दिए गए बयान को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर नाराजगी जताई है। शुक्रवार को सैफई में एमएलसी चुनाव में मतदान के बाद उन्होंने कहा कि भाटी का बयान व्यक्तिगत हो सकता है लेकिन पार्टी इसका विरोध करती है। उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। अगर वह लगातार ऐसे बयान देते रहे तो उन्हें पार्टी से हटाया भी जा सकता है। पिछले दिनों राजकुमार भाटी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह देवी-देवताओं को न मानने और उनकी पूजा न करने की शपथ दिलाते नजर आए थे। इसे लेकर विवाद शुरू हुआ तो रामगोपाल ने भाटी को अल्टीमेटम दिया। यह भी पढ़ें- विधान परिषद चुनाव में मतदान के दौरान सपा-भाजपा नेता भिड़े, आयोग से शिकायतेंसत्तापक्ष पर रामगोपाल यादव की टिप्पणी रामगोपाल ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.