भागलपुर, अप्रैल 7 -- अजगैवीनाथ धाम पूर्वी मंडल के प्लस टू स्कूल खेरैहिया अकबरनगर के पास सोमवार को मंडल अध्यक्ष पीयूष कुमार सिंह की अध्यक्षता में खेल मंत्री बिहार सरकार श्रेयसी सिंह का अंगवस्त्र एवं फूल माले के साथ अभिनंदन किया गया। मौके पर अध्यक्ष पीयूष कुमार सिंह ने मंत्री को रामगुलाम क्रीड़ा प्रांगण में स्टेडियम निर्माण एवं मूलभूत सुविधा के लिए ज्ञापन पत्र दिए। पत्र में उन्होंने बताया कि रामगुलाम क्रीड़ा प्रांगण इस क्षेत्र का एकमात्र ऐसा खेल मैदान है जहां हजारों की संख्या में रोज लोग आते हैं। इस मौके पर खेरैहिया पंचायत के उपमुखिया पवन सिंह, आदेश राय, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.