सीवान, मार्च 24 -- दरौंदा। प्रखंड के रामगढा पैक्स चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत पैक्स समितियों में प्रबंधकारिणी समिति के गठन के लिए चुनाव कराया जाएगा। इस सम्बंध में जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 23 मार्च 2026 से हो गई है। नामांकन 8 एवं 9 अप्रैल को लिया जाएगा। जबकि नामांकन पत्रों की जांच 10 व 11 अप्रैल को की जाएगी। नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया 13 अप्रैल को पूरी होगी। अधिसूचना के अनुसार यदि आवश्यक हुआ तो 20 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी। इस संबंध में बीसीओ रामनारायण साह ने बताया कि दरौंदा व्यापार मंडल एवं रामगढा पैक्स अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के लिए चुनाव ह...