रामगढ़ से 88 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार
सीवान, जून 5 -- सिसवन। चैनपुर ओपी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए रामगढ़ गांव से भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष विजय रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामगढ़ निवासी एक महिला अवैध शराब का कारोबार कर रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने रामगढ़ गांव स्थित एक घर में छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 20.44 लीटर विदेशी शराब और 68 लीटर देशी शराब बरामद हुई। कुल लगभग 88 लीटर शराब जब्त की गई है। यह भी पढ़ें- रामगढ़ से 88 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार मौके से पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार महिला की पहचान रामगढ़ निवासी स्वर्गीय राजेंद्र शाह की पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.