नैनीताल, फरवरी 3 -- भवाली। तल्ला रामगढ़ स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा एवं धार्मिक अनुष्ठानों के तहत मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। रामगढ़ से 108 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में हरिद्वार को रवाना हुईं, जहां से वे गंगाजल लेकर लौटेंगी। निरंजनी अखाड़े के स्वामी विवेकानंद महाराज की अध्यक्षता में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आचार्य कृष्णानंद शास्त्री 5 फरवरी से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया जाएगा, जिसका पारायण 15 फरवरी को होगा। यजमान कैप्टन खीम सिंह रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.