रामगढ़, अप्रैल 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ जिला स्तरीय आदिवासी छात्र संघ जिला कमेटी की ओर से रविवार को सरहुल महोत्सव सह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुनील मुंडा ने किया। इस अवसर पर दस हजार से अधिक प्रकृति प्रेमियों और आदिवासी समाज के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे पूरा शहर उत्सवमय हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत जिला मैदान से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। यह शोभायात्रा चट्टी बाजार, गोलपार, थाना चौक होते हुए सुभाष चौक पहुंची, जहां यह एक विशाल सभा में तब्दील हो गई। शोभायात्रा के दौरान महिला, पुरुष, बच्चे, बच्चियां पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर गीत और नृत्य प्रस्तुत करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरे मार्ग में लोगों ने इस सांस्कृतिक आयोजन का स्वागत किया और जगह-जगह श्रद्धा व...