रामगढ़ शहर में गहराया जल संकट, अधिकांश वार्डों में हाहाकार
रामगढ़, मई 21 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि । रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या ने अब विकराल रूप ले लिया है। शहर के अधिकांश वार्डों में जल संकट गहराने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालात से नाराज महिलाओं ने बुधवार को ज्ञान महिला समिति के बैनर तले बाल्टी और बर्तन लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने बताया कि रामगढ़ के अधिकांश इलाकों में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। लोग पीने के पानी से लेकर नहाने, बर्तन धोने और कपड़े साफ करने जैसी दैनिक जरूरतों के लिए भी जूझ रहे हैं। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कई घरों में दिनभर पानी की एक बूंद तक नसीब नहीं हो रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.