रामगढ़, दिसम्बर 1 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रामगढ़ के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत तथा मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 66 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें दोनों लोक अदालतों से कुल Rs. 37,30,500 राजस्व की प्राप्ति हुई। बिजली अधिनियम से जुड़े वादों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का गठन किया गया था। वादों के निष्पादन हेतु सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा पक्षकारों की सुविधा के लिए चार अलग-अलग बैचों का गठन किया गया। अधिक से अधिक मामलों के समाधान के उद्देश्य से नोटिस जारी कर पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजीव आनंद ने कहा कि पारिवारिक विवादों का समाधान आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.