रामगढ़ मैटहवा ग्राम पंचायत में चौपाल आयोजित कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
बलरामपुर, मई 13 -- बलरामपुर संवाददाता तुलसीपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ मैटहवा में चौपाल का आयोजन किया गया। उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील अग्रहरी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने गांव का भ्रमण कर समस्याओं का समाधान करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।चौपाल में शासन की ओर संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई । कार्यक्रम में उपलब्ध पंचायत सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर ने आवेदनों को ऑनलाइन कर योजनाओं के आच्छादन की कार्यवाही की। ग्राम पंचायत सचिव को अगले तीन दिन तक गांव में ही कैंप लगाकर सभी पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से संतृप्त करने का निर्देश उपयुक्त श्रम रोजगार ने दिया । उन्होंने ग्राम पंचायत में भ्रमण कर नाली, सड़क, जल निकासी व बांध इत्यादि की समस्याओं का भी अवलोकन किया। उपायुक्त श्रम रोजगार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.