रामगढ़, मार्च 29 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने रविवार को प्रेस बयान जारी किया। उन्होंने रामगढ़ जिले में होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। कहा कि राज्य के अधिकांश जिलों में होमगार्ड की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, किंतु रामगढ़ जिले में अब तक इसकी शुरुआत नहीं हो पाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। रामगढ़ एक युवा प्रधान जिला है, जहां बड़ी संख्या में युवक-युवतियां होमगार्ड के माध्यम से देश एवं समाज की सेवा करने के साथ-साथ सम्मानजनक रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं। होमगार्ड की सेवा न केवल युवाओं को आजीविका का साधन प्रदान करती है, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपदा प्रबंधन में सहयोग देने तथा विभिन्न सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.