नैनीताल, अगस्त 19 -- भवाली। रामगढ़ के सतबुंगा क्षेत्र में हॉर्टी टूरिज्म योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का बुधवार को दर्जाधारी देवेंद्र ढैला ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समय-सीमा की जानकारी ली। कहा, विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान लोनिवि के सहायक अभियंता पीसी पंत, अपर सहायक अभियंता दीप चौधरी, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा व उद्यान विभाग के कर्मचारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...