रामगढ़ में हम (से.) नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि, संगठन विस्तार पर हुई मंथन बैठक
रामगढ़, जुलाई 6 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की झारखंड राज्य परिषद की रांची में आयोजित सफल बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रामगढ़ पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय महासचिव राजेश पांडे, झारखंड प्रभारी सुनील चौबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल परवेज सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे। रामगढ़ पहुंचने पर सभी नेताओं ने सुभाष चौक स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान नेताओं ने नेताजी के राष्ट्र निर्माण, स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.