रामगढ़, मई 21 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को रामगढ़ के सुभाष चौक पर झारखंड सेवा समिति और पर्वतरोही टीम के संयुक्त तत्वावधान में, यातायात पुलिस के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सख्त सलाह दी गई। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान कई दोपहिया चालकों के बीच हेलमेट का वितरण भी किया गया, जिससे लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े। मौके पर यातायात प्रभारी गजेंद्र पांडे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से वाहन चालकों को जागरूक करने में काफी मदद मिलती है। वहीं, एमवीआई मृणाल न...