रामगढ़, मार्च 19 -- रारामगढ़, निज प्रतिनिधि । धार्मिक आस्था और भक्ति के पावन पर्व वासंती चैत्र नवरात्र को लेकर रामगढ़ शहर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब गया है। गुरुवार से शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में विधि-विधान के साथ नवरात्र अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, मेन रोड स्थित माता विध्नेश्वरी देवी मंदिर, गोलपार स्थित माता अन्नपूर्णा देवी मंदिर, बंजारी देवी मंदिर और टायरमोड़ स्थित महामाया मायाटूंगरी देवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। माता वैष्णो देवी मंदिर में पंजाबी हिन्दू बिरादरी के तत्वावधान में भव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत कलश स्थापना और नवरात्र पूजन के साथ होगी। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरत चन्द्र वासुदेव ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.