नैनीताल, फरवरी 9 -- भवाली। तल्ला रामगढ़ स्थित नवनिर्मित महाकाल मंदिर में 5 फरवरी से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 15 फरवरी को संपन्न होगा। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण कर रहे हैं। निरंजनी अखाड़ा के महंत दिगंबर विवेकानंद सरस्वती जी महाराज के प्रयासों और क्षेत्रीय शिव भक्तों के सहयोग से आयोजित इस कथा का व्यासत्व बाल योगी सिद्धि शिव शंकर गिरि जी महाराज कर रहे हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं की हैं और अधिक से अधिक लोगों से कथा में सहभागी बनने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...