रामगढ़, मार्च 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि शहर के सुभाष चौक स्थित मां विध्नेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन सह सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्वयंसेवक और स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं और स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। एक साथ गूंजती हनुमान चालीसा की ध्वनि से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह, श्रद्धा के साथ पाठ में शामिल हुए और भगवान हनुमान की आराधना की। इस कार्यक्रम का आयोजन नगर सेवा प्रमुख गुप्तेश्वर के तत्वावधान में संपन्न हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी हिंदू आपस में सहोदर भाई हैं। समाज की एकता, समरस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.