पलामू, मार्च 21 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरजा गांव में शुक्रवार शाम में वज्रपात की चपेट में आने से 55 वर्षीय मजदूर तपेश्वर भुइयां की मौत हो गई है। रामगढ़ थाना की पुलिस शनिवार को शव को कब्जे में लेकर मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। रामगढ़ के थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे थे। काफी समझाने के बाद वे तैयार हुए। शुक्रवार की शाम में बारिश शुरू होने पर तपेश्वर अपने घर के पास खेत में बंधे बैलों को घर लाने जा रहे थे। तपेश्वर भुइयां के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...