रामगढ़ में वज्रपात से बैल की मौत
पलामू, जून 28 -- मेदिनीनगर। रामगढ़ प्रखंड के करमा गांव के परहिया टोला में शनिवार की शाम में वज्रपात की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। घटना से पशुपालक ठुपा मुंडा को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। करमा निवासी ठुपा मुंडा ने बताया कि शनिवार शाम उनके दोनों बैल चरने के लिए निकले थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और बारिश के साथ वज्रपात हुआ। बारिश से बचने के लिए वह घर लौट आए। मौसम सामान्य होने के बाद बैलों की तलाश करने निकले तो करमा गांव से सटे परहिया टोला में एक पेड़ के नीचे उनका एक बैल मृत मिला। यह भी पढ़ें- वज्रपात होने से तीन मवेशियों की मौत हो गई आशंका है कि वज्रपात की चपेट में आने से बैल की मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.