नैनीताल, जुलाई 13 -- भवाली, संवाददाता। रामगढ़ स्थित महादेवी वर्मा सृजनपीठ में 'अमृतलाल नागर स्मृति लेखक गृह' का उद्घाटन सोमवार को कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पुजारी दिनेश कांडपाल के पूजा-अर्चना से हुई।कुलपति प्रो. रावत ने कहा कि लेखक गृह के निर्माण से साहित्यकारों और शोधकर्ताओं को शांत, प्राकृतिक एवं रचनात्मक वातावरण में ठहरकर लेखन और शोध कार्य करने का अवसर मिलेगा। महादेवी वर्मा सृजनपीठ हिंदी साहित्य की महत्वपूर्ण धरोहर है। बताया कि करीब 90 वर्ष पूर्व हिंदी की कवयित्री महादेवी वर्मा सृजनात्मक एकांत की तलाश में इलाहाबाद से रामगढ़ आई थीं। अब इस लेखक गृह में ठहरने वाले साहित्यकार भी उसी रचनात्मक परिवेश का अनुभव कर सकेंगे। बताया गया कि यह परियोजना उपन्यास सम्राट अमृतलाल नागर के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर संस्कृत...