रामगढ़, मार्च 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति, रामगढ़ के तत्वावधान में गुरुवार संध्या श्री विष्णु बाल मंडली, रामगढ़ के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जबकि इसकी अध्यक्षता इंद्रजीत राम ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 24 मार्च को आयोजित होने वाली भव्य मंगल शोभायात्रा, अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों, समन्वय और रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा करना था। इस दौरान महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संबोधित करते हुए बताया कि रामनवमी महापर्व को लेकर इस वर्ष भी भव्य और आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से 24 मार्च को निकलने वाली मंगल शोभायात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह शोभायात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.