रामगढ़, जनवरी 24 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। डीडीसी आशीष अग्रवाल की पहल पर जिला प्रशासन की ओर से मनरेगा कर्मियों के लिए आयोजित जीआईएस आधारित आईएनआरएम (एकीकृत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन) प्लानिंग पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत एक दिवसीय फील्ड विजिट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह फील्ड विजिट रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुंदरू कला पंचायत में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। फील्ड विजिट का मुख्य उद्देश्य जीआईएस तकनीक के माध्यम से तैयार आईएनआरएम मैप का पंचायत स्तर पर व्यावहारिक उपयोग को समझाना था। मौके पर भू-आकृति, जल स्रोत, ड्रेनेज लाइन, कंटूर लाइन तथा ऊपरी, मध्य एवं निचली भूमि के आधार पर योजनाओं के वैज्ञानिक चयन की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक प्रदर्शित हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की ओर से पंचायत क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न ड्रेनेज लाइनों, ऊंची एवं निचली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.