रामगढ़, जनवरी 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। नववर्ष की आध्यात्मिक शुरुआत और जिले में सुख-समृद्धि व शांति की कामना के साथ सोमवार को रामगढ़ में 8वां श्री महाकाल महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह दिव्य आयोजन मां विध्नेश्वरी दुर्गा मंदिर परिसर, सुभाष चौक, रामगढ़ में आयोजित किया गया, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और जय महाकाल के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। महोत्सव की शुरुआत प्रातः काल भगवान महाकाल के भव्य श्रृंगार के साथ हुई। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक, महाहवन और महाआरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना कर परिवार, समाज और जिले की खुशहाली की प्रार्थना की। दोपहर में विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.