दुमका, जून 9 -- रामगढ़। रामगढ़ प्रखंड परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत रामगढ़ प्रखंड के चार लाभुकों के बीच ब्रायलर चूजा का वितरण किया गया साथ ही साथ 12 लाभुकों को बत्तख चूजा का वितरण किया गया। भातुड़िया ए पंचायत के लिली बेसरा, अमडापहाड़ी के जियापानी गांव से एक लाभुक, अंजू कुमारी महूबना, रूपा कुमारी कारूडीह पंचायत के तथा पंचायत डांडो एवं पथरिया के 12 लाभुकों को बत्तख चूजा वितरण किया गया।मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी द्वारा चुजों के रखरखाव संबंधी जानकारी भी दी गई इस वितरण कार्यक्रम में प्रखंड उप प्रमुख श्रीकांत राउत तथा प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर सुजीत कुमार और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...