रामगढ़, जुलाई 13 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बिजली ऊर्जा की चोरी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से विद्युत आपूर्ति प्रशाखा रामगढ़ की ओर से शुक्रवार को विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। यह अभियान कनीय विद्युत अभियंता रोहित तिवारी के नेतृत्व में सरैया और कुंदरुकला क्षेत्र में चला। जिसमें बिजली चोरी करते हुए 10 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया। छापामारी के दौरान सुनील करमाली, लाल किशोर महतो, दुबराज करमाली, कईथा करमाली, बहाली महतो, धनेश्वर महतो, रंजीत करमाली, कपिल देव महतो, मुकेश कुमार महतो और सुंदरी देवी को विद्युत ऊर्जा का अवैध उपयोग करते हुए पकड़ा गया। विभाग ने सभी के खिलाफ आर्थिक दंड लगाया है। कनीय अभियंता रोहित तिवारी ने थाने में आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। छापामारी दल में बिजली विभाग के मनोज बेदिया, रमेश महतो, सुजीत कुमार समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.