रामगढ़, अप्रैल 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से सामाजिक सेवा के तहत एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल करते हुए 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की रोकथाम हेतु टीकाकरण अभियान का सोमवार को सफल आयोजन किया गया। अभियान के तहत सेंट फ्रांसिस स्कूल और कैंट गर्ल्स स्कूल की कुल 33 छात्राओं को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को कम उम्र से ही गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव, टीकाकरण के महत्व और आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां साझा कीं।अभिभावकों और शिक्षकों ने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के बीच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.