रामगढ़, अप्रैल 29 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला मंगलवार रात करीब 8:00 बजे का है। जहां भुरकुंडा के सुंदर नगर निवासी सोनू कुमार गुप्ता की बाइक चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि घटना रामगढ़ थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार सोनू कुमार गुप्ता खरीदारी के लिए रेमंड शोरूम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल संख्या जेएच 24 के 4576 विशाल मेगा मार्ट के बाहर खड़ी कर दी। रेमंड शोरूम से निकलने के बाद वे विशाल मेगा मार्ट में सामान लेने चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। घटना के बाद उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस का प्रतिक्रिया इसके बाद वह तुरंत रामगढ़ थाना पहु...