रामगढ़, अप्रैल 22 -- रामगढ़ जिले के चितरपुर-रजरप्पा मोड़ के शिवशंकर ज्वेलर्स में मंगलवार की शाम मास्क और हेलमेट पहने पांच अपराधियों ने जेवरात और नकद समेत एक करोड़ की संपत्ति लूट ली। हालांकि इनमें दो अपराधी भागने के क्रम में दुकानदार और स्थानीय लोगों के चंगुल में फंस गए। दोनों की जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया।पुलिस ने क्या बताया पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया एक अपराधी आनंद कुमार सिंह रांची के हेसल देवीमंडप रोड का रहने वाला है, जबकि दूसरा सुभानी अंसारी रामगढ़ जिले के ही कुजू स्थित बरकट्ठी का रहने वाला है। अपराधियों के पास से पिस्टल, कई गोलियां और बाइक बरामद की गई है। अपराधियों और स्थानीय लोगों के बीच धक्का-मुक्की में बाइक दस्ते के दो पुलिसकर्मी को भी चोट लगी है। पुलिस के अनुसार, जो तीन अपराधी लूट के जेवर और कैश लेकर भागने में सफल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.