रामगढ़, मई 28 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि। रामगढ़ शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ गुरुवार को मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के गोलपार्क, एकरा मस्जिद, सौदागर मोहल्ला, दुसाद मोहल्ला, नया बस पड़ाव, नई सराय मस्जिद सहित प्रमुख ईदगाहों में हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने एक साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश फैलाया। इस अवसर पर सभी ने अल्लाह से देश और समाज में अमन, चैन, सुख-शांति और प्रेम-भाव बनाए रखने की दुआ मांगी। यह भी पढ़ें- भाईचारे और उत्साह के साथ मनाई गई बकरीद बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। लोग नए कपड़े पहनकर और खुशियों क...