नैनीताल, मई 4 -- भवाली। रामगढ़ में सोमवार को बंशीधर भगत का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामगढ़ व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पवन सिंह दर्मवाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर दर्मवाल और उनके सहयोगियों ने भगत को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली चुनावी जीत की खुशी में मिठाइयों का वितरण किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर इस जीत को ऐतिहासिक बताया और भविष्य में भी इसी तरह जनसमर्थन बनाए रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- बंगाल में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी यह भी पढ़ें- बीजेपी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.