पलामू, दिसम्बर 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नदीपार गांव में रविवार की रात में पुआल के ढेर में आग लग गई। इससे बिहारी भुइयां का खपरैल मकान का आधा हिस्सा जल गया है। बिहारी भुइंया ने लगभग 50 से 60 हजार रूपये का नुकसान होने की जानकारी साझा करते हुए प्रशासन से मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया है। बिहारी भुइयां ने बताया कि वह एवं उनकी पत्नी श्राद्ध कर्म में रिश्तेदार के घर मेदिनीनगर के सुदना में गए थे। घर पर बहू, बेटी एवं बच्चे थे। रात करीब 10 बजे पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई जो मकान से सटे होने के कारण घर तक फैल गई। आग देख महिलाओं ने बच्चों के साथ बाहर निकलकर जान बचाई और शोर मचाने लगे। शोर सुन आसपास के लोगों ने जुट कर मोटरपंप से पानी डालकर किसी तरह करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ओढ़ने-बिछा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.