रामगढ़ में निकली भव्य योग जागरण यात्रा, योग अपनाने का दिया संदेश
रामगढ़, जून 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पूर्व शनिवार को पतंजलि योग समिति रामगढ़ इकाई और भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक प्रमोद लाल, युवा भारत के जिला प्रभारी ठाकुर प्रसाद के संयुक्त नेतृत्व में जिले में भव्य योग जागरण यात्रा सह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। योग जागरण यात्रा एमटी ग्राउंड स्थित जिला मैदान से प्रारंभ होकर गांधी चौक, सुभाष चौक सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्, करें योग, रहें निरोग, योग करेंगे, रोज करेंगे और घर-घर योग कराएंगे, डॉक्टर नहीं बुलाएंगे जैसे प्रेरणादायी नारों के माध्यम से लोगों को योग के महत्व से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.