रामगढ़, जून 24 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन एवं तैराकी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। छत्तर मांडू इंडोर स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में विधायक ममता देवी, उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह के दौरान अतिथियों ने फाइनल मुकाबलों का अवलोकन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विधायक ममता देवी ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा वहीं उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जिला...