विकासनगर, जून 7 -- विकासखंड विकासनगर के अंतर्गत रामगढ़ क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित एक गंदे पानी के कुंड के भीतर से गुजर रही मुख्य पेयजल लाइन में लंबे समय से लीकेज होने के कारण दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन के चलते कुंड का गंदा पानी, सीवर का कचरा और आसपास जमा दूषित पानी सीधे पेयजल सप्लाई में मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि घरों में आने वाले पानी में अब कीड़े दिखाई देने लगे हैं और पानी से बदबू भी आ रही है, जिससे यह पानी पीने के साथ घरेलू उपयोग के लिए भी अनुपयोगी हो गया है।

जलजनित बीमारियों का खतरा प्राथमिक विद्यालय के पास मुख्य लीकेज होने से छोटे बच्चों सह...