नैनीताल, जून 20 -- नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में शनिवार को सिविल जज (सीनियर डिविजन)/ प्राधिकरण सचिव पारुल थपलियाल ने न्याय रथ से रामगढ़ ब्लॉक के ग्राम दियारी तल्ला प्यूड़ा में दिव्यांगजन मोहन चंद्र पुत्र पनी राम को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। दिव्यांगजन ने सचिव का आभार व्यक्त किया गया। पराविधिक स्वयं सेवक धीरज कुमार शर्मा और यशवंत कुमार यहां मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रामगढ़ में दिव्यांग को दी व्हीलचेयर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...