रामगढ़, दिसम्बर 9 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के जेल रोड में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जेल रोड निवासी मनोज कुमार साव ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर मामले की जानकारी दी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते 7 दिसंबर को सुबह करीब 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच मनोज कुमार अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ गणिनाथ स्कूल विकास नगर गए हुए थे। घर पर उनकी बुजुर्ग मां अकेले थीं। इसी दौरान घर के पीछे का दरवाजा खुला होने का फायदा उठाते हुए सन्नी करमाली, पिंटू मुंडा और अन्य लड़के घर में घुस आए और अलमारी में रखे नगद व कीमती आभूषण लेकर पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। आहट सुनकर जब मनोज कुमार की मां अंदर पहुंचीं तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। हालांकि बुजुर्ग महिला ने दो चोरों की पहचान की है। - चोरी हुए सामान की सूची घटना में घर से कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.