रामगढ़, अक्टूबर 12 -- झारखंड के रामगढ़ में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि परिवार कार से रांची से हजारीबाग की तरफ जा रहा था। इस दौरान उनकी कार एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रांची की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने आगे चल रही बलेनो कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, कंटेनर (एचआर 37 डी 8971) ने बलेनो कार (जेएच 02 एजे 5718) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें स...