रामगढ़, दिसम्बर 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। परम गुरु ओशो के छोटे भाई और विख्यात आध्यात्मिक मार्गदर्शक सद्गुरु स्वामी ओशो शैलेंद्र सरस्वती का आगमन बुधवार को दोपहर रांची एयरपोर्ट पर होगा। उनके साथ मां प्रिया सहित देश के कई विद्वान आचार्य भी रांची पहुंचेंगे। रामगढ़ से बड़ी संख्या में साधक मित्र एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन करेंगे। सद्गुरु स्वामी शैलेंद्र सरस्वती के साथ आचार्य प्रभाकर, डॉक्टर मां सीमा रश्मि, स्वामी दिगंबर, स्वामी प्रदीप सहित उनकी पूरी टीम भी आएगी। इसके बाद रामगढ़ में तीन दिवसीय ध्यान और ज्ञान प्रयोग शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को ओशो साधक कमल बगडिया ने एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को शाम 5 . 30 बजे शहनाई हॉल, कैथा मौसी बाड़ी मंदिर के पास किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.