रामगढ़, मार्च 19 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि । हिंदू नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का आगमन रामगढ़ जिले में होगा। उनके आगमन को लेकर जिले भर के विभिन्न हिंदू संगठनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि डॉ. तोगड़िया सड़क मार्ग से रामगढ़ पहुंचेंगे। उनका पहला स्वागत संध्या 5 बजे सिद्धू-कान्हु मैदान, बाजार टांड़ में सनातन प्रेमियों की ओर से भव्य रूप से किया जाएगा। इसके बाद रोड शो के माध्यम से उनका काफिला थाना चौक होते हुए संध्या लगभग सवा पांच बजे सत्कौड़ी कॉम्प्लेक्स के समीप पहुंचेगा, जहां बजरंग क्लब के युवाओं की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात पूरा जत्था जुलूस के रूप में आग...