रामगढ़ में डिब्बा, गैलन लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, जून 21 -- रामगढ़, हिंदुस्तान संवाद। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने रविवार को रामगढ़-राबर्ट्सगंज स्टेट हाईवे जाम कर प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा यह सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। जिसे लेकर रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास रविवार की सुबह से ही किसानों की भीड़ जुटनी शुरू हुई। देखते ही देखते किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किसानों ने हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और रामगढ़-राबर्ट्सगंज मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर ट्रैक्टर, बाइक और वाहनों की लंबी कतारें दिखाई देने लगीं। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संदीप मिश्रा ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि किसान खेती के लिए डीजल पर निर्भर हैं, लेकिन उन्हें गैलन और जर्किन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.